शामली, मई 7 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में शिशु भारती के छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय सैनी एवं मुख्य अतिथियों विपिन शांडिल्य तथा श्वेता शर्मा द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। शिशु संसद में शिवम कुमार को अध्यक्ष, अंशिका चौधरी को उपाध्यक्ष, अवनी मलिक को सेनापति, आरव कुमार को उप सेनापति, मनन कौशिक को मंत्री तथा आयुष पांचाल को उप मंत्री चुना गया। मुख्य अतिथि विपिन शांडिल्य ने अध्यक्ष पद हेतु शिवम कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- शिशु भारती, कन्या भारती व छात्र संसद ने ली शपथ इसके बाद अध्यक्ष शिवम कुमार ने अन्य छात्र स...