पाकुड़, मार्च 23 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर के बलिहारपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 'हिंदू समन्वय समिति' द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातनी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​कार्यक्रम की शुरुआत भव्य नगर कीर्तन के साथ हुई, जिसके बाद मंचीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंच पर बच्चों द्वारा भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। विशेष आकर्षण का केंद्र छोटे बच्चों द्वारा भारत की महान वीरांगनाओं के जीवन पर दिए गए ओजस्वी भाषण रहे, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार, आलोक मंडल, देवकांत कुमार, मृत्युंजय घोष और श्रवण महतो उपस्थित रहे।...