गढ़वा, मार्च 29 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर बाजार में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा शनिवार को की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राम सुरेश राम और प्रधानाचार्य जयंत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उक्त अवसर पर सचिव राम सुरेश राम ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और लगन से विद्यार्थी और बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। वहीं प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन और घर पर निर्धारित दिनचर्या के अनुसार अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। वार्षिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.