हजारीबाग, जुलाई 22 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग में मंगलवार को युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका व महत्व विषय पर मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ नवीन चंद्रा, यूसेट विभाग के सहायक प्राध्यापक सुबीर कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति युवाओं के चरित्र, अनुशासन, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...