दुमका, अगस्त 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में सोमवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय नागरिक कर्तव्य और स्व-आधारित जीवन रखा गया था। कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल नंदी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. कमल शिवकांत हरि, सहायक प्राध्यापक, एस.पी. कॉलेज, दुमका रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य कुमार विमलेश ने किया। कक्षा 5 से 10 तक के लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. कमल शिवकांत हरि ने कहा कि राष्ट्र की शक्ति जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों से बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करने, स्वच्छता, अनुशासन, समय प्रबंधन और राष्ट्रीय एकता अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्व-आधारित जीवन पर कहा ...