हजारीबाग, जुलाई 2 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। कुम्हारटोली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्या भारती की योजना के तहत मातृ भारती का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने मातृ भारती की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातृ भारती के सक्रिय सहयोग से विद्यालय का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने बताया कि इसकी विभिन्न गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कार विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बैठक में सर्वसम्मति से मीरा द्विवेदी को मातृ भारती का अध्यक्ष, मीणा शेखर को उपाध्यक्ष, साधना जी को सचिव, स्वीटी जी को सहसचिव, प्रियंका जी को मंत्री तथा जूही जी को सहमंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में संगीता अंबष्ट ने अतिथियों का परिचय कराया, जबकि राज...