साहिबगंज, फरवरी 2 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बोरियो में भक्ति कालीन परंपरा के संत रविदास का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया बहनों के द्वारा संत रविदास के चित्र पर माल्या अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया गया। भैया शुभम मोद एवं बहन निधि कुमारी ने संत रविदास जी के संदर्भ अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के आचार्य गौतम दत्ता ने अपने वक्तव्य में रविदास के जीवन पर प्रसंग सुनाया। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने कहा कि संत रविदास कृष्ण भक्त मीराबाई के भी गुरु रहे हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षा से ही मीरा ने कृष्ण भक्ति मार्ग अपनाया। संत रविदास की भक्ति भावना और प्रतिभा को देखकर ही स्वामी रामानंद आचार्य ने उन्हें अपना शिष्य बनाया था आज हमें उनके जीवन से सीखना चाहिए।इस अवसर...