शामली, सितम्बर 28 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता आचार्य प्रवेश शर्मा और कार्यक्रम प्रमुख आशीष जैन ने भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। मुख्य वक्ता आचार्य प्रवेश शर्मा ने कहा कि सरदार भगत सिंह देश के महान सपूत और जननायक थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमकर अपने प्राणों का बलिदान दिया। देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को राष्ट्र सदैव याद रखता है। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने कहा कि भगत सिंह बचपन से ही क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित थे। यह भी पढ़ें- बीएसएम स्कूल में भगत सिंह जयंती पर देशभक्ति का संदेश देश की आजादी के लिए उस समय के युवाओं न...