चक्रधरपुर, अप्रैल 17 -- चक्रधरपुर। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन चक्रधरपुर में गुरुवार को बाल संसद के आधार पर शिशु, बाल, किशोर और कन्या भारती के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मंत्रिपरिषद का गठन विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सर्वसम्मति से किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य बिपिन कुमार मिश्रा द्वारा चयनित मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें सेनापति सपना मुंडारी, उपसेनापति आश्विन कुमार, वंदना प्रमुख रिसिका और नेहा कुमारी, किशोर भारती प्रमुख ब्रजमोहन और सन्नी डे, कन्या भारती प्रमुख रितिका महंती और रोजी षाड़ंगी, शारीरिक योग प्रमुख अमन प्रधान, स्वच्छता और पर्यावरण प्रमुख फैजान हुसैन और अनीश कुमार, बागवानी प्रमुख गणेश रवानी और यश चौधरी, खेल मंत्री मालंती बोदरा, चिकित्सा विभाग आकाश महंती और खोया पाया विभाग...