पलामू, सितम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वंदे मारतम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर नमामि भारतम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल दायित्व संयोजक के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन सिंह ने भूमिका निभाई।आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य सभीभैया-बहनों, अभिभावकजन तथा मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग का सराहनीय योगदान रहा। जिससे कार्यक्रम को एक स्वर्णिम गति प्राप्त हुई। इस अवसर पर विद्यालय के समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि रमेशचंद्र द्विवेदी, विश्वनाथ कुमार ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रभक्ति के इस पर्व पर अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। यह भी पढ़ें-...