रांची, अप्रैल 5 -- रांची। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में रविवार को छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य ललन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में रिसोर्स पर्सन सुरेंद्रनाथ स्कूल के उप प्राचार्य प्रसनजीत हाजरा और गोविंद राम कटारुका पब्लिक स्कूल के उत्तम कुमार ने शिक्षकों को विषय की जानकारी दी। बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। कुल 60 शिक्षकों ने सहभागिता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...