शामली, मार्च 31 -- शामली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, बुढ़ाना मार्ग, शामली में विद्यालय के चार आचार्यों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय शिशु कल्याण समिति के अध्यक्ष गुलशन राय, विद्यालय के अध्यक्ष चंचल गोयल, प्रबंधक विवेक संगल, कोषाध्यक्ष गौरव संगल और प्रधानाचार्य संजय सैनी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह के दौरान विद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्यों संजीव बालियान, मांगेराम शर्मा, सोहनलाल और आचार्य दीदी रिचा संगल को सम्मानित किया गया। इन आचार्यों को विद्यालय के प्रबंधक विवेक संगल और अन्य अतिथियों ने अंग वस्त्र पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। शिशु कल्याण समिति के अध्यक्ष गुलशन राय ने अपने विचा...