लातेहार, अगस्त 29 -- बारियातू, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम व आचार्य शशि कुमार सिंह ने किया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम ने कहा कि खेल दिवस पर विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कुर्सी रेस, बैलून रेस व बिस्किट रेस प्रमुख रहे। आचार्य व दीदी के लिए भी कुर्सी रेस का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार सोनाली दीदी को मिला। विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं में कुर्सी रेस में कलावती कुमारी (कक्षा अष्टम), अनिकेत कुमार (कक्षा षष्ठ), अनिशा कुमारी (कक्षा चतुर्थ), रिशु कुमार (कक्षा प्रथम), परिधि कुमारी व शिवांश कुमार (कक्षा अरुण) ने पुरस्कार प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- Sahibganj New...