जामताड़ा, जनवरी 3 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में पूर्व छात्र परिषद की बैठक, 25 जनवरी को होगा सम्मेलन फतेहपुर, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेहपुर में शनिवार को पूर्व छात्र परिषद के प्रमुख सदस्यों की भावनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में सफल पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति अपने दायित्वों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक को संबोधित करते हुए कार्यालय प्रमुख सत्यजीत ने कहा कि पूर्व छात्र ही इस विद्यालय की सबसे बड़ी पूंजी हैं। शिक्षा के साथ मिले संस्कारों के बल पर आज पूर्व छात्र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे में अपनी जड़ों को मजबूत रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर पूर्व छात्र गौतम मेहारिया, राजलक्ष्मी, सलिल मंडल, विक्की...