रामगढ़, जून 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्‌दी बस्ती में सोमवार को विश्व योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मिश्रा, मुखिया हीरालाल गंझू, प्रबंधन समिति सदस्य सोमर महली और संजीत सागर ने महर्षि पंतजलि के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विद्यालय के योग प्रशिक्षक ने छात्रों को संधि योग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्धकटि चक्रासन, वज्रासन, शशांकासन, प्राणायाम अंतर्गत भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, क‌पालभाती और भ्रामरी प्राणायाम विधिवत रूप से करवाया। इसके पहले प्राचार्य ने योग के महत्व के बारे में बताते हुए स्वस्थ्य जीवन के लिए सबों के लिए जरुरी बताया। इस अवसर शिक्षक सहजानंद, मिश्रा, प्रदीप कुमार पाल, अरविंद मिश्र, रंधीर कुमार, शंकर कुमार, मनीष कुमार, रवींद्र सिंह, गोविंद...