शामली, नवम्बर 13 -- शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल के छात्रों ने अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, नगर और जनपद का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतामढ़ी बिहार में 4 नवंबर से 9 नवंबर तक आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आयुष्मान भारद्वाज, आदित्य मंगल और देव कुमार ने हिस्सा लिया और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में इन छात्रों के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों की तैयारी करवाने वाले आचार्य शिवकुमार धीमान, प्रधानाचार्य संजय सैनी, तथा पल्लवी गुप्ता ने उन्हें पुरस्कृत किया और उनके उज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.