सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की हिमानी पांडेय प्रखंड टापर
लोहरदगा, अप्रैल 23 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का मैट्रिक रिजल्ट इस बार भी शत प्रतिशत रहा। कुल 31 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें सभी सफल रहे। इसमें 22 प्रथम श्रेणी और नौ द्वितीय श्रेणी से पास हुए। सबसे अधिक कैरो प्रखंड बस्ती निवासी मनोज पाण्डेय की पुत्री हिमानी पाण्डेय को 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ, यह स्कूल टॉपर के साथ कैरो प्रखंड टॉपर रही। वहीं गजनी गांव निवासी गोवर्धन साहू के पुत्र सुमन साहू को 92 प्रतिशत और उतका गांव निवासी बजरंग सोनी की पुत्री सौम्या कुमारी को 84 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सभी सफल बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- शारां फातिमा 96.2 प्रतिशत अंक के साथ बनी रातू टॉपर यह भी पढ़ें- मॉडल स्कूल का छात्र नमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.