हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सोनम कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। अन्य सफल विद्यार्थियों में असमंजस कुमार 87.8 प्रतिशत, अंशु आर्या 82 प्रतिशत, अनुराग कुमार 81 प्रतिशत एवं अनन्या सुधीर सिन्हा 79 प्रतिशत शामिल रहे। टॉपर सोनम कुमारी को वंदना सभा में पुष्पगुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। वहीं सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार का समन्वय कर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाता है। यह भी पढ़ें- 10वीं बोर्ड में ...