लातेहार, जुलाई 24 -- बारियातू, प्रतिनिधि। पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को बारियातु स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का निरीक्षण कर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत सामूहिक वंदना से हुई, जिसके बाद उन्होंने शून्यकालांश सहित विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों की सहभागिता, स्वच्छता, अनुशासन एवं विद्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। साथ ही आचार्यों से शिक्षण की गुणवत्ता, नवाचार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विद्यालय की छुट्टी के बाद आयोजित बैठक में निरीक्षक ने आचार्यों के साथ शिक्षण की गुण...