पीलीभीत, मई 8 -- बीसलपुर। सरस्वती शिशु मन्दिर में जनपदीय प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह एवं सम्भाग निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का विद्यालय के व्यवस्थापक व्रह्मौतार अग्रवाल ने पटका पहना कर स्वागत किया। बीसलपुर के सरस्वती शिशु मन्दिर में जनपदीय प्रधानाचार्यों की बैठक में शाहजहांपुर एवं पीलीभीत जिला के सभी प्रधानाचार्यों ने वर्ष भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। प्रदेश निरीक्षक ने कार्य योजना के आधार पर अपने विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पीलीभीत के संकुल प्रमुख कुरेन्द्रपाल सिंह एवं शाहजहांपुर के संकुल प्रमुख दयाशंकर शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...