सुल्तानपुर, मई 18 -- सुलतानपुर, संवाददाता सिरवारा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं के बहुमुखी प्रतिभा विकास के लिए सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन भैया-बहनों में अभूतपूर्व उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।कैंप के प्रथम सत्र की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। योग आचार्या शांभवी जी ने बच्चों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने छात्र जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आसन और प्राणायाम के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। रचनात्मक सत्र के अंतर्गत बिंदु ने बच्चों को पेपर क्राफ्ट मेकिंग की बारीकियों से परिचित कराया, जिसमें बच्चों ने कागज और माचिस की तीलियों से आकर्षक कलाकृतियां बनाना सीखा। यह भी पढ़ें- मिथिला अकादमी में दस दिवसीय समर...