जौनपुर, अप्रैल 28 -- गौराबादशाहपुर। सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डा.अजय सिंह रहे। उनहोने मेधावी बच्चों और उनके आचार्य को सम्मानित किया। हाईस्कूल की परीक्षा में महान वैष्णवी ने 91% तथा इंटरमीडिएट में रिया यादव ने 85% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रणविजय सिंह, अजीत सोनकर, सभापति, धर्मेन्द्र जायसवाल, राकेश विश्वकर्मा, डा.अरविंद, अमित चौबे अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.