घाटशिला, मार्च 6 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर पाटपुर दरखुली के प्रांगण में 'होली महोत्सव' का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। रंगों के इस पावन त्योहार पर पूरा विद्यालय परिसर खुशियों के गुलाल से सराबोर नजर आया। वहीं, कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुसूदन साहू ने किया। उन्होंने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए होली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि होली का प्रत्येक रंग हमारे जीवन में सकारात्मकता और प्रेम का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...