औरंगाबाद, मार्च 19 -- नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा पथ संचलन निकाला गया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार और नगरवासियों को सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। पथ संचलन विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड, शिक्षक कॉलोनी, काली स्थान, डीहवार स्थान, मुख्य बाजार और बस स्टैंड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुआ, जहां नववर्ष के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आचार्य उपेंद्र कुमार, राधेश्याम गुप्ता, आद्याचरण सनातन, गंगेश गुंजन, संदीप पटेल, नरेंद्र पाठक, कृतिराज, अनुराग रंजन, अंजली, विक्की, खुशी, शिवानी, बिंदु एवं मंजू कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...