जौनपुर, मार्च 3 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुराना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और बच्चों की ओर से तैयार किए गए अल्पाहार की सराहना करते हुए उनकी सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास की सराहना की। विद्यालय परिवार की अनुशासनप्रियता, व्यवहार कुशलता एवं अतिथियों के प्रति सम्मानपूर्ण स्वागत-भाव ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने गणित के सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडलों के माध्यम से दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को सहज ढंग से समझाया। विज्ञान अनुभाग में किडनी की कार्यप्रणाली, आर्टिफिशियल ब्लड निर्माण की प्रक्रिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.