गोरखपुर, अगस्त 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कबड्डी, रस्साकशी, लंबी व ऊंची कूद, वॉलीबॉल और फुटबॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शारीरिक आचार्य अरविंद दुबे ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ नेतृत्व व आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। आयोजन में शारीरिक प्रमुख दीपेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया व बहनों ने दिखायी प्रतिभा यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं हुईं शुरु य...