सरस्वती शिशु मंदिर में अमृतधारा वाटर कूलर का उद्घाटन
धनबाद, मई 29 -- मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से गुरुवार को लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में 'अमृतधारा' वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। यह संयंत्र स्व. कैलाश कुमार संवातिया की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी मंजू देवी अग्रवाल और पुत्रों राजीव व रवि संवातिया द्वारा विद्यालय को समर्पित किया गया है। पूर्व अध्यक्ष राजीव संवातिया, उनकी धर्मपत्नी किरण संवातिया और रवि संवातिया ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। मौके पर मंच के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण शर्मा, सनी अग्रवाल, नेहा मित्तल, मयंक केजरीवाल और हर्ष अग्रवाल मौजूद थे। वहीं विद्यालय प्रबंधन से अध्यक्ष जय प्रकाश देवड़ालिया, विनोद शर्मा, बृज मोहन अग्रवाल, प्राचार्य गौतम बनर्जी और प्राचार्या गीताली सिन्हा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.