बोकारो, अप्रैल 15 -- सरस्वती विद्या मंदिर 3सी में मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता मनोज कुमार पाठक ने उनके व्यक्तित्व, संघर्ष व संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। शंभू कुमार ने उनके लेखन की व्यापकता पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन अंकुश कुमार सिंह व निशांत कुमार ने धर्मेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में किया। इस अवसर पर कक्षा आठ की छात्रा पूनम दुबे ने गीत व कक्षा दसवीं की छात्रा अनन्या चौहान ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। वहीं अमृत, प्रेरणा, सत्यम, पूनम, सुप्रिया व अनुष्का ने अंबेडकर की जीवनी पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की135 वीं जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- डीए...