धनबाद, मई 17 -- सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में शनिवार को 10वीं वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बीआईटी सिंदरी के प्रोफेसर चैतन्य शर्मा थे। इस दौरान सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मौसमी दास, सुमित कुमार, युवराज, तनिष्का कुमारी, रितिका झा, आदर्श कुमार, अमन कुमार सिंह, आंचल विश्वकर्मा, शुभम कुमार सिंह, हिमांशु ओझा, नेहा महतो, अंकिता कुमारी, किरण महतो और आर्यन सिंह को सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव कुमार वर्मा, सचिव शशि भूषण गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, कार्यक्रम प्रमुख बचनेश्वर ठाकुर, सह कार्यक्रम प्रमुख भगवान सिंह एवं कन्हाई कुम्हार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...