सीतापुर, जून 24 -- केसरीगंज, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस के सत्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत राम सिंह, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्रा, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेशसिंह, विद्यालय प्रबंधक आशीष मेहरोत्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर विद्यालय के भैया, बहनों ने वंदना प्रस्तुत कर वाद्य कला, आनक ड्रम, नगाड़ा, शंख और बांसुरी वादन का अभ्यास किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि घोष विद्या से विद्यार्थियों में एकाग्रता, सामूहिकता और कठोर अनुशासन का विकास होता है। घोष की गूंज केवल ध्वनि नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का समरनाद है। उन्होंने पारंपरिक घोष विधा को और अधि...