बिजनौर, मई 28 -- चांदपुर। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित सात दिवसीय स्किल डेवलपमेंट समर कैंप के सप्तम दिवस पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। समर कैंप में हिंदी व इंग्लिश डिबेट, आर्ट एंड क्राफ्ट, मूर्तिकला, योग अभ्यास, कंप्यूटर प्रशिक्षण, कुकिंग, डांस, मेहंदी, संगीत, वैदिक गणित और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र सामूहिक योग व व्यायाम का रहा। समापन सत्र में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और व्यवहारिक ज्ञान का महत्व बताया। वक्ताओं ने जल संरक्षण, राष्ट्र धर्म और सकारात्मक सोच पर भी प्रकाश डाला।विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- खीमा बिष्ट स्कूल में समर कैंप का आयोजन कार्यक्रम का संचालन पारूल त्यागी ने किया। छा...