बरेली, मई 27 -- आंवला। सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम सरन, प्रबंधक राकेश कुमार सक्सेना, प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान एवं योगेश माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य समर कैंप के महत्व पर प्रकाश डाला। संयोजक आचार्य सुधांशु गुप्ता द्वारा समर कैंप की रूपरेखा से अवगत कराया। कैंप में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लूडो, शतरंज, बास्केटबॉल, क्लासिकल गेम्स आदि का आयोजन कराया गया है। खेल प्रमुख आचार्य पंकज सिंह एवं वरिष्ठ आचार्य धर्मेन्द्र कुमार की देखरेख में किया गया है। यह भी पढ़ें- बाल वाटिका में समर कैंप का धमाल यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का पांच दिवसीय बाल संस्कार एवं प्रशिक्षण शिविर...