शामली, अप्रैल 27 -- न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल राजेश्वर बंसल ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि अरविंद कुमार, रोहित गुप्ता, पवन कंसल, मेहर चंद संगल, पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमारी, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, अशोक कुमार और रविंद्र मालिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने 'चुलबुली हवा', पंजाबी नृत्य, 'बिजली गिराने में हूँ आई', 'रघुपति राघव', 'मेरे देश की धरती' और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'...