रुद्रपुर, अक्टूबर 1 -- खटीमा। रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव शुरू होगा। प्रधानाचार्य डॉ. भगत सिंह बोरा ने बताया कि महोत्सव में प्रदेश के 13 जिलों से करीब 500 प्रतिभागी, प्रधानाचार्य और संरक्षक शामिल होंगे। महोत्सव में प्रांतीय स्तर के अधिकारी एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, लोककला, साहित्य, संगीत, कला एवं जीवन-मूल्यों से परिचित कराना है। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन तथा भारतीय संस्कृति की विविधता समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में संयोजक प्रबंधक डॉ. आनंद मोहन रतूड़ी, संगठन मंत्री सुनील और प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...