हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि सरस्वती विद्या मंदिर कुम्हारटोली हजारीबाग में तीन अप्रैल को रुद्राभिषेक यज्ञ और हवन पूजन के साथ नवीन सत्र 2026-27 प्रारंभ हुआ । इस मौके विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह, सचिव डॉ जयप्रकाश आनंद, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह और विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू और विद्यालय में पढ़ने वाले भैया- बहन व आचार्य बंधु- भगिनी ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूजन किया। विद्यालय में नए नामांकन लेने वाले भैया- बहनों और आगंतुक सभी भैया- बहनों का तिलक लगाकर अभिनंदन व स्वागत किया। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि आज का दिन बहुत पावन है। नए सत्र में आप नई ऊर्जा के साथ अध्ययन करें जिससे आप का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि भैया-बहन आप सभी नए सत्र में पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई -लिखाई करेंl जि...