एटा, मार्च 26 -- सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष बृजनंदन माहेश्वरी, मंत्री संजीव गोयल, विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रबंधक अतुल राठी, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. राकेश सक्सेना, बी.एल. वर्मा, मनमोहन राठी, डॉ. प्रेमी राम मिश्र तथा प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल समन्वयक राजीव गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बुधवार को हुए कार्यक्रम में बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विभिन्न सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगित...