पीलीभीत, अप्रैल 24 -- पूरनपुर। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए बैग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने अपने बस्तों की साफ-सफाई, व्यवस्थित रखरखाव और शिक्षण सामग्री की सुसज्जता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने बच्चों के बस्ते के रखरखाव के साथ ही उनके गणवेश की स्वच्छता और अनुशासन का भी बारीकी से मूल्यांकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और स्वच्छता का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- लिटिल एंजल्स हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन इन गुणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.