बगहा, जनवरी 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के बरवत सेना स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में लोक शिक्षा समिति द्वारा आचार्य चयन परीक्षा एवं कक्षा अरुण से अष्टम तक नामांकन जांच परीक्षा आयोजित किया गया। इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की भीड़ रही।आचार्य चयन परीक्षा में कुल 849 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि नामांकन जांच परीक्षा में 545 छात्र-छत्राओं ने भाग लिया। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार, चंपारण विभाग के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, प्रधानाचार्य सह परीक्षा केंद्राधीक्षक फणीश्वर नाथ, गौरी शंकर प्रसाद , लखींद्र कुमार सिंह, पवन कुमार , परीक्षा प्रमुख प्रवीण कुमार, मीडिया प्रमुख सह गणिताचार्य बबलू कुमार, सह प्रमुख त्रिपुरारी कुमार , कुमार रत्ने...