शामली, मार्च 30 -- शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शामली में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष चन्द्रदेव धीमान ने की। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने सत्र 2025-26 का परीक्षाफल प्रस्तुत करते हुए बताया कि कक्षा 9 में आर्य चौहान प्रथम, अनंत वर्मा द्वितीय तथा वंश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 11 में कार्तिक शर्मा ने प्रथम, डेनियल धीरायन ने द्वितीय एवं युवराज सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा 11 के छात्र आर्यन सैनी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सुमीत कुमार ने सभी मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित कि...