शामली, मई 11 -- शामली। शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्रों के अभिभावकों एवं आचार्यों की गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चन्द्रदेव ने की, जबकि संचालन सागर कुमार द्वारा किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में अभिभावक, छात्र और शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि तीनों मिलकर सामूहिक रूप से कार्ययोजना बनाएं तो छात्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की दिनचर्या, ऋतु के अनुसार वेशभूषा, खान-पान और स्वाध्याय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने अभिभावकों से छात्रों की समस्याओं का समय पर समाधान करने तथा उन्हें तनावमुक्त और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का आह्व...