मुंगेर, अप्रैल 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, नयागांव, जमालपुर में आधुनिक संगणक कक्ष का विधिवत उद्घाटन सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, सचिव दिलीप कुमार पासवान एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं नारियल फोड़कर कक्ष का शुभारंभ किया। मौके पर अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में संगणक का ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसके बिना शिक्षा अधूरी मानी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनने की प्रेरणा दी।वहीं सचिव दिलीप कुमार पासवान ने कहा कि संगणक शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे उन्हें नई-नई जानकारियां प्राप्त होंगी और भविष्य में बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रधानाचार्य राजेश ...