सीवान, जुलाई 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित सरस्वती विद्या निकेतन पब्लिक उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज मॉडल स्कूल का रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। शुभारंभ बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह, सीओ पूनम दीक्षित, बीईओ कुमार अभिषेक, विधायक प्रतिनिधि बृजनंदन सिंह, महामंत्री शैलेश सिंह तथा प्रधानाचार्य यास्मीन आरा ने किया। विद्यालय की नवम व दशम वर्ग की छात्राओं साक्षी तिवारी, अंजलि रस्तोगी, जोया खान, आकृति बाला, श्रेया कुमारी, संजीदा खातून तथा नीतू कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संचालन शिक्षक शमीम जावेद व नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में उमेश साह, विकास कुमार, मुन्ना सिंह, लक्ष्मीकांत पाठक सहित शिक्षक मोहम्मद मति उल्लाह, अजय कुमार, जयप्रकाश नारायण, सुनील य...