बगहा, जुलाई 19 -- बेतिया, हिंदुस्तान टीम सरस्वती विद्या निकेतन( आदर्श विद्यालय) में छात्र-छात्राओं को सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।आदर्श विद्यालय में छात्रों को आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला सहित सभी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उक्त बातें जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नौतन में राजकीय कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन करते हुए रविवार को कही।सात निश्चय-3 के तहत उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिले के 18 प्रखंडों में एक -एक आदर्श विद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। नौतन स्थित राजकीय कमल साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, एडीएम राजीव कुमार, जिला कार्य...