मधुबनी, जुलाई 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सभी 21 प्रखंडों में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन सभी विद्यालयों में लाइव प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उनके उद्बोधन के बाद छात्र-छात्राओं ने आधुनिक शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के संकल्प को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाईपास थाना के बैजानी मे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल शुभारंभ डीएम की उपस्थिति में आयोजितप्रखंड स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता इसक्रम में रहिक...