सरस्वती विद्या निकेतन और विद्या साथी पर बनेगी टेली फिल्म
पटना, सितम्बर 9 -- मॉडल स्कूल यानी सरस्वती विद्या निकेतन और डिजिटल प्लेटफॉर्म बिहार विद्या साथी का प्रचार प्रसार करने के लिए राज्य सरकार टेली फिल्म बनाएगी, ताकि इसका राज्य और देश में इलेक्ट्रानिक मीडिया से प्रचार-प्रसार कराया जा सके। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 700 सरस्वती विद्या निकेतन खोले गए हैं। इसमें कक्षा नौ से लेकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म बिहार विद्या साथी शुरू किया गया है, ताकि इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को सातों दिन 24 घंटे लाइव शिक्षक उपलब्ध कराया जा सके। सरकार के इस फ्लैगशिप कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए शिक्षा विभाग ने टेली फिल्म बनाने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.