सोनभद्र, अप्रैल 24 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में शक्तिनगर क्षेत्र के मिसिरा गांव निवासी अनुप्रिया कुशवाहा 94.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। खड़िया बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार व सन्नीशरण ने अनुप्रिया कुशवाहा को पुरस्कृत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बताया कि परीक्षा में शामिल सभी बच्चे उत्तीर्ण हैं। बताया कि हाई स्कूल के 84 बच्चे वही इंटर में 111 बच्चे उत्तीर्ण रहे। इससे पूर्व घरसड़ी गांव निवासी अभिषेक पांडेय ने भी जिले में इंटर में दूसरे स्थान पर आकर विद्यालय का नाम रोशन किया था। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने छात्रों को पछ़ाड़ा,सुप्रिया 96 हाईस्कूल,साक्षी 90.80प्रतिशत अंक के साथ बनी जिला टॉपर वर्ष 2023 में ...