देवरिया, मई 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया खास स्थित सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में नवीन सत्र के लिए नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों का माधव सभागार में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संत विनोबा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मां सरस्वती की वंदना की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो. मिश्र ने कहा कि दायित्व के बिना अधिकार मनमाने पन को जन्म देता है। अधिकार विहीन दायित्व कुंठा को, दायित्व और अधिकार एक दूसरे के पूरक हैं। दायित्व के निर्वहन से अधिकार वैधानिकता प्राप्त करते हैं। यह भी पढ़ें- भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद ने शपथ ग्रहण किया छात्र संसद की परिकल्पना ऐसे ही दाय...