उन्नाव, मार्च 1 -- नवाबगंज। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर बिचपरी कंपोजिट विद्यालय के परिसर में वार्षिक उत्सव एवं स्कूल प्रबंधन समिति एसएमसी प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी सदस्य, एआरपी हारून, संकुल प्रभारी तनवीर, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वंशराज सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। उसके बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। एसएमसी प्रशिक्षण सत्र में विद्यालय के विकास, शैक्षिक गुणवत्ता सुधार और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.