हापुड़, नवम्बर 23 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर में शनिवार को विद्या भारती का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न हो गया। यह निरीक्षण 21 से 22 नवंबर तक चला। निरीक्षण विद्या भारती के जुड़े विद्यालय भवराव सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा के प्रधानाचार्य सोमगिरि गोस्वामी, प्रहलाद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर जहांगीराबाद के प्रधानाचार्य योगेश सिसोदिया एवं उनके विद्यालयों के विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया। दो दिवसीय निरीक्षण में विद्यालय के शैक्षणिक, खेल, योग कार्यालय एवं समस्त गतिविधियों का निरीक्षण हुआ। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यदि आप दिनचर्या एवं लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करते हैं तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.