हापुड़, फरवरी 28 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ के कक्षा 6 से 8 तक के 180 छात्रों ने 14 शिक्षकों के साथ दिल्ली में शैक्षिक भ्रमण किया। छात्रों ने राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान एवं राष्ट्रपति संग्रहालय में पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। राष्ट्रपति भवन की विशाल और बुलंद इमारत भारत की समृद्धि एवं वैभव को प्रदर्शित किया। अमृत उद्यान में हजारों किस्म के पेड़ पौधे एवं फूल देखकर छात्र बहुत हर्षित और उत्साहित हुए। छात्रों के दल ने इंडिया गेट, अमर जवान ज्योति, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक देखने पहुंचे। छात्रों को जानकारी दी गई कि इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने भ्रमण के दौरान बच्चों को आवश्यक जानकारी दी। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रह...